Home > Jamshedpur > महाशिवरात्रि पर दोमुहानी घाट में भव्य स्वर्णरेखा आरती, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी बनेगी आकर्षण

महाशिवरात्रि पर दोमुहानी घाट में भव्य स्वर्णरेखा आरती, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी बनेगी आकर्षण

Jamshedpur Swarnrekha Arti

Jamshedpur (Jharkhand) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज रविवार को इस वर्ष भी आस्था का भव्य महासंगम (Jamshedpur Swarnrekha Arti)देखने को मिलेगा। रविवार को सोनारी स्थित स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर भव्य स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घाट परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिसमें जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस के दर्जनों कर्मचारी लगे हुए हैं।

(Jamshedpur Swarnrekha Arti)कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि की संध्या बेला में गंगा आरती की तर्ज पर मनमोहक स्वर्णरेखा आरती संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर बनारस के अस्सी घाट से आए प्रसिद्ध आचार्य आशुतोष महाराज के नेतृत्व में काशी के 21 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य आरती करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे नदी पूजन से होगी। स्थानीय पुरोहितों की देखरेख में विधिवत नदी पूजा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद स्वर्णरेखा आरती होगी, जिसमें पुष्प वर्षा, आकर्षक आतिशबाजी और भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।

इसे भी पढ़ें- मानगो नगर निगम चुनाव के बीच भाजपा को झटका, पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने छोड़ दी पार्टी+VDO

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। आयोजन को लेकर निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है और हजारों शिवभक्तों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता और गोपी प्रमाणिक भी मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply