Home > Crime > गोलमुरी में कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया+ VDO

गोलमुरी में कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया+ VDO

Jamshedpur  (Jharkhand) : गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर फल कारोबारी और समाजसेवी कन्हैया यादव की हत्या (Golmuri Murder) का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोलमुरी में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की बेटी सहित परिवार के कई सदस्य सड़क पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

परिजनों का आरोप है कि कन्हैया यादव ने घटना (Golmuri Murder) से तीन दिन पहले ही गोलमुरी थाना में लिखित आवेदन देकर जान का खतरा जताया था। उन्होंने आवेदन में बताया था कि कुछ लोग उनकी रेकी कर रहे हैं और हत्या की साजिश रच रहे हैं। परिवार का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो शायद यह वारदात टाली जा सकती थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

इधर, पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस टीम सक्रिय है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं और उसी आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कन्हैया यादव को निशाना बनाया। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में संयुक्त ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का असर, सड़कों पर उतरे मजदूर, यातायात ठप+VDO

परिजनों के अनुसार कन्हैया यादव का कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इन लोगों ने पहले भी उनके पड़ोस में घुसकर मारपीट की थी। कन्हैया यादव ने उस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था। परिवार का कहना है कि उसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

You may also like
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply