Jamshedpur (Jharkhand) : जुगसलाई थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार (Illegal Arms) और कारतूस (Live Cartridges) के साथ गिरफ्तार (Jugsalai Arresting) किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बागबेड़ा हरहरगुट्टू निवासी अभिषेक सिंह और जुगसलाई शिवघाट रोड निवासी गणेश रजक उर्फ चूजा के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल (Jugsalai Arresting) भेज दिया गया।
कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई नदी के रेलवे ब्रिज के पास दो युवक किसी बड़ी वारदात (Big Crime Conspiracy) की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।
क्या बरामद हुआ?
तलाशी में पुलिस ने इनके पास से –
* दो स्वचालित पिस्टल (7.65 मिमी)
* तीन जिंदा कारतूस
* एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन
बरामद किया।
आपराधिक इतिहास भी है दर्ज
डीएसपी (विधि-व्यवस्था) ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभिषेक सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि ये युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार, पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साव, कृष्णा कुमार यादव, गोपाल कुमार, हवलदार बासुदेव महतो और आरक्षी गोधन राम शामिल थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में हर तरफ सरकार की आमद का धूमधाम से मना जश्न+VDO




