Jamshedpur (Jharkhand) : साकची गोलचक्कर के सामने हर साल की तरह इस साल भी जश्न-ए-ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Jamshedpur Ead Milad un Nabi) के मौके पर भव्य लंगर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल एवं मंगला हाट के सभी दुकानदारों और उनके परिवार की ओर से किया गया।
Jamshedpur Ead Milad un Nabi के अवसर पर अध्यक्ष शाही आदिल के साथ लाडला, पप्पू, एमडी रफ़ी, एमडी आज़ाद, एमडी चांद, सोनू, शेख अख़्तर कनाई पुस्ती, विनोद कुमार, भोलू सहित मंगला हाट के सभी दुकानदार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देशवासियों को जशन-ए-ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर लंगर का स्वाद लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में हर तरफ सरकार की आमद का धूमधाम से मना जश्न+VDO
