Home > Jamshedpur > आवारा पशुओं पर नकेल: JNAC का अभियान तेज, दो सांड पकड़े गए – भेजे गए तातानगर गौशाला

आवारा पशुओं पर नकेल: JNAC का अभियान तेज, दो सांड पकड़े गए – भेजे गए तातानगर गौशाला

JNAC Bufallo

Jamshedpur : शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से जेएनएसी (JNAC Buffalo News) ने आवारा पशु एवं सांड पकड़ने का विशेष अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को अभियान के दौरान दो आवारा सांडों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और उन्हें तातानगर गौशाला भेज दिया गया।

यह अभियान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर संचालित हो रहा है। इसमें टाटा स्टील यूआईएसएल की विशेषज्ञ टीम, पशुपालन विभाग और गौशाला संचालक की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। (JNAC Buffalo News)

इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, पहले दिन खेले गए छह रोमांचक मुकाबले

उप नगर आयुक्त ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि

• व्यस्त सड़कों, बाजार क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए।

• पकड़े गए प्रत्येक पशु का उचित दस्तावेजीकरण कर उन्हें सुरक्षित गौशाला में रखा जाए।

• अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए, ताकि समीक्षा और मॉनिटरिंग नियमित रूप से हो सके।

JNAC ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें। यदि कहीं कोई आवारा पशु दिखे तो तुरंत निगम के कंट्रोल रूम में जानकारी दें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और शहर को सुरक्षित बनाया जा सके।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply