Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट (Jamshedpur Tata Motors) का शुभारंभ शुक्रवार को गरिमामय माहौल में किया गया। उद्घाटन समारोह में Jamshedpur Tata Motors के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, रजत सिंह और अमर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन कुल छह मुकाबले खेले गए। पहला मैच सिगना और सफारी के बीच हुआ, जिसमें सफारी ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला टियागो और प्राइमा के बीच खेला गया, जिसमें टियागो विजयी रही। तीसरे मैच में हैरियर ने टिगोर को हराया। वहीं चौथे मैच में नेक्सॉन ने पंच को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें- मानगो और सीतारामडेरा से मादक पदार्थों के छह तस्कर गिरफ्तार, 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
पांचवें मुकाबले में सफारी और हैरियर आमने-सामने हुए, जहां हैरियर ने एक बार फिर जीत हासिल की। दिन के अंतिम मैच में टियागो ने पंच पर जीत दर्ज करते हुए अपनी दूसरी जीत पक्की की। पहले दिन के खेल के बाद हैरियर और टियागो दो-दो मैच जीतकर आगे बनी हुई हैं, जबकि सफारी और नेक्सॉन को एक-एक जीत मिली है।
खास बात यह रही कि टूर्नामेंट में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने भी स्वयं खेल में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.




