Home > Jamshedpur > घाटशिला विधानसभा चुनाव की सूचना जारी, आज बिके चार नामांकन, कोई पर्चा नहीं हुआ दाखिल+VDO

घाटशिला विधानसभा चुनाव की सूचना जारी, आज बिके चार नामांकन, कोई पर्चा नहीं हुआ दाखिल+VDO

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा में निर्वाचन (Ghatshila By-election) संपन्न करने के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना डीसी कर्ण सत्यार्थी ने जारी की। उन्होंने यह जानकारी डीसी ऑफिस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को दी। डीसी ने बताया कि आज सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन लोगों ने पर्चा खरीदा है उनमें रामकृष्ण कान्ति माहली, परमेश्वर टुडू, नारायण सिंह और सोमेश चंद्र सोरेन। हालांकि अब तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
नामांकन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर मंगलवार है। नामांकन एसडीओ सुनील चंद्रा के कार्यालय में भरे जा सकेंगे। नामांकन भरने की समय सीमा सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक रखी गई है। 3:00 बजे तक जो भी उम्मीदवार एसडीओ कार्यालय में पहुंच जाएंगे। वह नामांकन कर सकेंगे। 22 अक्टूबर बुधवार को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी। 24 अक्टूबर शुक्रवार को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर मानगो गोलीकांड का खुलासा : दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टा बरामद

11 नवंबर मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (Ghatshila By-election) में वोट डाले जाएंगे। मतों की गणना 14 नवंबर शुक्रवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में होगी। 16 नवंबर रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया खत्म होने का ऐलान कर दिया जाएगा।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा को रिटर्निग ऑफिसर बनाया गया है। धालभूमगढ़ के सीओ मनोहर लिंडा, घाटशिला के बीडीओ उनिका शर्मा और घाटशिला की सीओ अंबर निषाद को एआरओ बनाया गया है।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए 2 लाख 56 हज़ार 262 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 579 है।

जबकि, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 180 है। तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं। एक मतदाता ऐसा है जो एनआरआई है। 368 सर्विस वोटर हैं। 18 से 19 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 16 हजार 555 है। 85 साल की उम्र से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 628 है। चुनाव संपन्न कराने के लिए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 300 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह पोलिंग स्टेशन 231 स्थलों पर बने हैं।
घाटशिला के बंगाल सीमा से लगने वाले मतदान केंद्रों के आसपास मेडिकल सुविधा के लिए बंगाल के अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। इसके लिए बंगाल के अधिकारियों से बात हो गई है। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि 24 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनमें पिछले मतदान में 60% से कम वोटिंग हुई थी। यहां मतदाता जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।

ताकि Ghatshila By-election में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके और मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। कुछ ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां पर्दानशीन महिलाओं की संख्या अधिक है। इन मतदान केंद्रों पर महिला मतदान कर्मचारियों की भी तैनाती की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन इस बात की कवायद में लगा हुआ है कि कुछ ऐसे बूथ बनाए जाएं, जिनमें सारे मतदान कर्मी महिलाएं ही हों। मतदान केंद्रों पर रैंप, पानी, टॉयलेट, पैरामेडिकल स्टाफ आदि की सुविधा रखी गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है।

यह सुनिश्चित किया जाएगा की वृद्ध मतदाता लाइन में नहीं लगें। वह फौरन वोट देकर घर जाएं। अगर वृद्ध मतदाता के लाइन में लगने की नौबत आती है तो उनके बैठने की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था है। इसके अलावा, उनकी सेवा के लिए वॉलिंटियर्स भी तैनात किए जा रहे हैं। पूरे जिले भर से राजनेताओं और प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है। इस बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि मतदान कर्मी सीधे अपने मतदान केंद्रों पर जाएं।

अगर कहीं दिक्कत आती है तो वहां क्लस्टर भी बनाया जाएगा। ताकि, मतदान कर्मी क्लस्टर पर ठहर सकें। दुर्गम मतदान केंद्रों में वाहन की व्यवस्था की जा रही है। ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा सके। इसके अलावा दिव्यांग और वृद्ध के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था भी की गई है। होम वोटिंग के लिए प्रपत्र दिया जाएगा। जो लोग प्रपत्र भरेंगे और होम वोटिंग में दिलचस्पी दिखाएंगे। उनकी होम वोटिंग कराई जाएगी।

डीसी ने बताया कि अभी तक आचार संहिता के उल्लंघन का कोई केस नहीं आया है। उनको बताया गया कि कोल्हान विश्वविद्यालय ने घाटशिला क्षेत्र के एक कालेज से एक प्रोफेसर को ट्रांसफर कर कोऑपरेटिव कॉलेज भेजा है। इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाएगी।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply