Home > Crime > जमशेदपुर मानगो गोलीकांड का खुलासा : दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टा बरामद

जमशेदपुर मानगो गोलीकांड का खुलासा : दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टा बरामद

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर शहर के मानगो थाना क्षेत्र में जवाहर नगर में 28 सितंबर की शाम हुए फायरिंग कांड ( Mango Firing) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले (27) और नायाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों को पारडीह मध्य विद्यालय के पास और उनके घर से छापेमारी कर पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना (Mango Firing) में प्रयुक्त पिस्टल, एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी वसीम अंसारी और घायल अबु सनान रोमी उर्फ बांबो के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के सीतारामडेरा में लूट की साजिश नाकाम, चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार+VDO

इस मामले के अन्य दो आरोपी रौनक और शाहरूख खान उर्फ चूहा पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि वसीम अंसारी पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में डीएसपी (हेडक्वार्टर-1) भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि मानगो गोलीकांड का खुलासा शहर में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply