उपायुक्त ने की इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पथ निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण, विभागीय समन्वय और आधारभूत संरचना निर्माण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। (Jamshedpur Digital Asset)
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल, सरकारी भवन, सड़क, पुल-पुलिया जैसी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित भूमि अधिग्रहण प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए ताकि योजनाएं समय पर शुरू हो सकें।
उन्होंने अभियंताओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। सभी कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं का डिजिटल विवरण ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट पोर्टल (Jamshedpur Digital Asset) में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा से कथित समाजसेवी चंदन यादव गिरफ्तार, चड्ढी-बनियान में घसीटती ले गई पुलिस+ VDO
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




