Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार भवन में साईं भजन व भोलेनाथ पूजन, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता

जमशेदपुर जिला बार भवन में साईं भजन व भोलेनाथ पूजन, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार भवन के प्रथम तले पर गुरुवार को जिला बार संघ के संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार द्वारा साईं भजन सह भगवान भोलेनाथ के पूजन कार्यक्रम का आयोजन (Jamshedpur Bar Programme) किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

(Jamshedpur Bar Programme) कार्यक्रम का उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। पूजन और भजन कार्यक्रम के उपरांत भोग वितरण भी किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में अधिवक्ता समरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, अक्षय कुमार झा, राजेश कुमार, विनय कुमार पांडे, दिनेश कुमार पांडे, बामशंकर ओझा, नवनीत कुमार सहित लगभग 200 से अधिक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में 23 दिसंबर को होगा एकदिवसीय सुंदरकांड पाठ, अधिवक्ताओं ने की तैयारी बैठक

जानकारी दी गई कि आगामी 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को इस वर्ष का अंतिम न्यायालय कार्य दिवस रहेगा। इस अवसर पर सभी अधिवक्ता सामूहिक रूप से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करेंगे तथा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सकारात्मक सोच को अपनाते हुए समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में योगदान देना है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply