Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में 23 दिसंबर को होगा एकदिवसीय सुंदरकांड पाठ, अधिवक्ताओं ने की तैयारी बैठक

जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में 23 दिसंबर को होगा एकदिवसीय सुंदरकांड पाठ, अधिवक्ताओं ने की तैयारी बैठक

Jamshedpur : जमशेदपुर के चेंबर भवन के टेबल नंबर–6 पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं की एक अहम मीटिंग (Jamshedpur Advocate News) आयोजित की गई। मीटिंग का संचालन कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया।

मीटिंग में सर्वसम्मति से डिसीज़न लिया गया कि मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के कैंपस में एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में जिला बार संघ से जुड़े सभी अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें – पोटका में नवनियुक्त चौकीदार की हत्या करने के बाद प्रेमी ने दे दी अपनी भी जान, थाना प्रभारी पर लगा दिया यह आरोप+VDO

प्रोग्राम के आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, अनंत गोप, राजीव रंजन ओझा, भारत कुमार, कृति मंडल एवं कोकिला कुमारी सहित कई अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका रहेगी।

मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि आए दिन नए कोर्ट परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं को विभिन्न प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कुछ अधिवक्ताओं की अकस्मात मृत्यु जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आती रही हैं। इन सभी नकारात्मक ऊर्जा के निवारण और कोर्ट कैंपस में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। बार संघ ने सभी अधिवक्ताओं से इस कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply