Home > Crime > जमशेदपुर में विजया गार्डन में आर्मी जवान और शिक्षिका के घर चोरी, 60 लाख के गहने और नकद उड़ा ले गए चोर+VDO

जमशेदपुर में विजया गार्डन में आर्मी जवान और शिक्षिका के घर चोरी, 60 लाख के गहने और नकद उड़ा ले गए चोर+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डन (Vijya Garden Theft) में चोरों ने एक आर्मी मर्चेंट नेवी जवान और स्कूल शिक्षिका के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर सामने आई, जब घर में मौजूद सभी लोग बाहर थे।

गौरतलब है कि ज्योति सिंह भारतीय सेना के मर्चेंट से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी निधि सिंह टेल्को स्थित वेलव्यू स्कूल में शिक्षिका हैं। सुबह लगभग 9 बजे निधि बच्चों को लेकर स्कूल गई थीं। जब दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटीं, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर अलमारियों और सामानों को पूरी तरह खंगाल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में उग्र सांड़ का आतंक, शंकोसाई में महिला की मौत, दो दिन से दहशत में क्षेत्रवासी+ VDO

बेडरूम की अलमारी में रखे करीब 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरों ने उड़ा (Vijya Garden Theft) दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply