Home > Crime > जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार+VDO

सीतारामडेरा और साकची में छापेमारी, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

Jamshedpur : शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा और साकची थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार (Jamshedpur Illegal Gambling) किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में नकदी, मोबाइल फोन, लॉटरी बोर्ड, नंबर लिखी कॉपियां और अन्य सामग्री बरामद की है।

छायानगर में जुआ खेलाने की सूचना पर छापेमारी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में पुलिस को अवैध रूप से जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी   (Jamshedpur Illegal Gambling) की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले, जबकि राहुल कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 1,820 रुपये नकद, सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में लोगों को अधिक पैसा कमाने का लालच देकर जुआ और लॉटरी में पैसे लगाने के लिए प्रेरित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

साकची में लॉटरी और सट्टा कारोबार पर कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में की गई। पुलिस को यहां अवैध लॉटरी और सट्टा संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो लॉटरी बोर्ड, 2,510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबर लिखी कॉपियां, एक रियलमी मोबाइल फोन और गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में लोगों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से कथित तौर पर सट्टा लगवाने से संबंधित जानकारी मिली है।

नेटवर्क की भी जांच कर रही पुलिस

दोनों मामलों में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बरामद मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Read also – Jamshedpur Naxal Opration: मंगल-मालती को लेकर हथियार की तलाश में जंगल-पहाड़ खंगाल रही थी पुलिस, कुड़लुंग और जोभी से हथियारों का जखीरा बरामद

You may also like
UN में ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का दोहरा मापदंड पर हमला, बोले- ‘परमाणु बम इजरायल के पास, निरीक्षक ईरान में’
Jamshedpur Naxal Opration: मंगल-मालती को लेकर हथियार की तलाश में जंगल-पहाड़ खंगाल रही थी पुलिस, कुड़लुंग और जोभी से हथियारों का जखीरा बरामद
Jamshedpur News: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. चित्तरंजन लाहा का निधन, साहित्य जगत में शोक
टाटा स्टील कलर्स में 18 प्रतिशत बोनस समझौता, कर्मचारियों को अधिकतम 95,771 रुपये

Leave a Reply