Home > Crime > Jamshedpur Naxal Opration: मंगल-मालती को लेकर हथियार की तलाश में जंगल-पहाड़ खंगाल रही थी पुलिस, कुड़लुंग और जोभी से हथियारों का जखीरा बरामद

Jamshedpur Naxal Opration: मंगल-मालती को लेकर हथियार की तलाश में जंगल-पहाड़ खंगाल रही थी पुलिस, कुड़लुंग और जोभी से हथियारों का जखीरा बरामद

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एमजीएम और चाकुलिया थाना क्षेत्रों के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर दो राइफल, 232 चक्र गोलियां और पांच मैगजीन समेत अन्य सामग्री बरामद की है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे शुरू हुआ अभियान शाम चार बजे तक चला। पुलिस के अनुसार, भाकपा माओवादी से जुड़े मंगल महतो और मालती मुर्मू की निशानदेही पर छोटा बांकी, कुड़लुंग पहाड़ और जोभी जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया।

कुड़लुंग पहाड़ से इंसास राइफल और 85 गोलियां

सर्च ऑपरेशन के दौरान पटमदा क्षेत्र में बंगाल सीमा से सटे कुड़लुंग पहाड़ से एक इंसास राइफल, 85 चक्र गोली, तीन मैगजीन और एक सीलिंग बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली।

जोभी जंगल से एकेएम राइफल और 147 गोलियां

चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में भी सुरक्षा बलों को हथियारों का जखीरा मिला। यहां से एक एकेएम राइफल, 147 चक्र गोली और दो मैगजीन बरामद की गईं।

संयुक्त अभियान में कुल दो राइफल, 232 चक्र गोलियां और पांच मैगजीन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है।

कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर भी अभियान में शामिल

अभियान में डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार और चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के साथ संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें :यमन के हौसी आदिवासियों का युद्ध नृत्य है’बराआ’ : जानें जंग के रिवाज से सांस्कृतिक पहचान तक का सफर

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार और गोला-बारूद के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने के साथ सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

You may also like
Jamshedpur Gangster Akhilesh
Jamshedpur Gangster Akhilesh : जेलर हत्याकांड में अखिलेश सिंह का नया दावा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हत्या के दिन यूपी की जेल में था बंद
Jamshedpur News Accident
Lohardaga Accident : नेतरहाट घूमने जा रहे जमशेदपुर के पांच लोग हादसे में घायल, दिशा संकेत बोर्ड से टकराकर खेत में पलटी कार
Road Safety Awareness
Road Safety Awareness : स्थापना दिवस पर सड़क सुरक्षा का संदेश, उपायुक्त राजीव रंजन ने निकाली जागरूकता रैली
Seraikela News
Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO