Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण गर्मी में तीन लोगों की मौत, लू लगने की आशंका+VDO

पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण गर्मी में तीन लोगों की मौत, लू लगने की आशंका+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण गर्मी और लू का असर अब जानलेवा साबित होता (Jamshedpur Heat Wave Death) दिख रहा है। रविवार को जमशेदपुर में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पोटका में एक किसान की भी संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। तीनों मामलों में लू लगने की आशंका (Jamshedpur Heat Wave Death) जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के पास रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष के रूप में हुई है, जो इलाके में कबाड़ चुनकर जीवनयापन करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्मी के बीच वह अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, बर्मामाइंस ट्यूब डिवीजन गेट के पास भी एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान प्रकाश राव के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। स्थानीय लोगों ने देखा कि उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इसी बीच पोटका प्रखंड के पोड़ाडीह पंचायत अंतर्गत मटियाल गांव निवासी 30 वर्षीय किसान मोहन सरदार की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह हल्दीपोखर के साप्ताहिक हाट से लौट रहे थे। इसी दौरान लगुरासाई गांव के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह एक पेड़ के नीचे बैठ गए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोवाली थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, इलाके में तनाव+VDO

जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है। फिलहाल तीनों मौतों के पीछे लू की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply