Home > Crime > परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, इलाके में तनाव+VDO

परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, इलाके में तनाव+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बारिगोड़ा कृति मैदान में जमीन विवाद को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। स्वर्गीय गृधा भूमिज की जमीन पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों और जमीन से जुड़े पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति (Parsudih Land Dispute) बन गई। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताते हैं कि आरोप है कि अवतार सिंह समेत कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया (Parsudih Land Dispute) जा रहा था। इस दौरान स्वर्गीय गृधा भूमिज की बेटियां और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बीच ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया।

घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विवादित जमीन पर बिना स्पष्ट जांच और कानूनी प्रक्रिया के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। साथ ही कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य होने और मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के बिष्टुपुर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला का पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश+VDO

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल परसुडीह क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply