Home > Crime > Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 5 में नूर ए हक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, वाशिंग मशीन व कपड़ा जलकर राख

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 5 में नूर ए हक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, वाशिंग मशीन व कपड़ा जलकर राख

जमशेदपुर: मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 5 में गुरुवार की शाम नूर ए हक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर आग लग गई। यह आग एमओ अकादमी की टीचर तलत आरा के फ्लैट में लगी। फ्लैट के बाहर आग की लपटें उठने लगीं। आग देख लोग दौड़कर फ्लैट की पांचवीं मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट में ताला लगा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक लोगों ने ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो पता चला की वाशिंग मशीन में आग लगी है।

वाशिंग मशीन और कपड़ा जलकर राख हो गया। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। लोगों का कहना है कि वाशिंग मशीन और उसमें रखे कपड़ों के अलावा और कुछ नुकसान नहीं हुआ है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply