Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो के डिमना बस्ती में 15 दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति, भयंकर जल संकट के चलते लोगों ने किया हंगामा

Jamshedpur: मानगो के डिमना बस्ती में 15 दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति, भयंकर जल संकट के चलते लोगों ने किया हंगामा

जमशेदपुर: मानगो के डिमना बस्ती में 15 दिनों से जलापूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते यहां भयंकर जल संकट पैदा हो गया है। गुरुवार को बस्ती के लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और मांग की उनके इलाके में जलापूर्ति शुरू की जाए। लोगों का कहना है कि पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। बस्ती के अधिकतर लोग रोज कमाने खाने वाले हैं। महिलाएं भी कम पर जाती हैं।

लेकिन, जल संकट की वजह से वह काम पर नहीं जा पा रही हैं। एक महिला रेखा देवी ने बताया कि दिन भर पानी ढूंढने में ही लग जाता है। उन्हें कई किलोमीटर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। जो पानी आता है उसको खाने-पीने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते लोग कपड़ा नहीं धो पा रहे हैं। कई लोगों ने कई दिनों से नहीं नहाया। कई घर ऐसे हैं जहां एक बूंद पानी नहीं है। बस्ती के लोगों ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6:00 बजे मानगो नगर निगम का टैंकर आना था। लेकिन टैंकर नहीं पहुंचा। इससे लोग और नाराज हो गए। लोगों कहना है की मानगो नगर निगम उनकी नहीं सुन रहा है। मानगो नगर निगम से कई बार मांग की गई की जलापूर्ति बहाल कराई जाए। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाके के लोगों का कहना है कि सांसद और विधायक भी उनकी समस्या की तरफ नहीं देख पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में संदीप शर्मा, संजू देवी, जगबंधु महतो, धीरेंद्र कर्मकार आदि मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply