Jamshedpur (Jharkhand) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस की सतर्कता से गो-तस्करी (Jamshedpur Cow Smuggling ) का बड़ा मामला सामने आया। कामारगोड़ा चौक के पास चलाए जा रहे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी महिंद्रा XUV कार से चार गोवंशों को बरामद किया। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी के बीच चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Jamshedpur Cow Smuggling: कार के अंदर का दृश्य देख चौंकी पुलिस
जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। तस्करों ने बेरहमी की हद पार करते हुए कार (Jamshedpur Cow Smuggling) की पिछली सीटें निकालकर चार गायों को बेहद क्रूर तरीके से ठूंसकर बांध रखा था। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।
Jamshedpur Cow Smuggling: मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार और चारे की व्यवस्था के बाद उन्हें स्थानीय गौशाला भेज दिया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: 7 दिन में भरें मेडिकल इंश्योरेंस फॉर्म, वरना नहीं मिलेगा लाभ
तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।




