Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील

पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील

Jamshedpur (Jharkhand) : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को दो दिवसीय विशेष सहायता शिविर आयोजित (Jamshedpur SIR News) किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराना, उसे भरने में सहायता देना, फॉर्म जमा कराना तथा डिजिटाइजेशन और मैपिंग की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करना (Jamshedpur SIR News) था।

अभियान के अंतिम दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मानपीटा, घोड़ाबांधा और बर्मामाइंस क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और मतदाताओं को दी जा रही सहायता की समीक्षा की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि विशेष सहायता शिविरों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को इन्यूमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने में हरसंभव सहयोग देना था। उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को जमा नहीं किया है, वे 23 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि समय पर डिजिटाइजेशन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ के माध्यम से घर-घर पहुंचाए गए हैं। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग जरूरी है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply