Jamshedpur : बिष्टुपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कंपनी में लोहा चोरी के आरोप में पकड़े गए दो चोर एसएसपी ऑफिस के पास से पुलिस कस्टडी से फरार (Jamshedpur Culprit absconding) हो गए। इनमें से एक पारडीह के टीना कालोनी का रमज़ान और दूसरा आजाद बस्ती के जवाहर नगर रोड नंबर 9 का गुफरान हैं। दोनों आरोपियों को फिंगरप्रिंट प्रक्रिया के लिए लाया गया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पुलिस उन्हें लेकर थाना लौट रही थी, तभी दोनों चकमा देकर भाग (Jamshedpur Culprit absconding) निकले।
चोरों के भागते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और इलाके में खोजबीन शुरू कर दी गई। इस बीच एक चोर टाटा स्टील के जर्जर क्वार्टरों में छिप गया। उसी वक्त डीसी ऑफिस गोलचक्कर के पास मौजूद पत्रकारों को इसकी भनक लगी। पत्रकारों ने सक्रियता दिखाते हुए खुद खोजबीन शुरू कर दी।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बेली बोधन वाला, स्वर्ण रेखा व बड़ौदा घाट जर्जर, दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन कराए मरम्मत
जनसंवाद 24 के पत्रकार गौतम की नजर जब चोर पर पड़ी तो वे सीधे क्वार्टर के अंदर घुसे और चोर को पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को आवाज देकर बुलाया और आरोपी गुफरान को उनके हवाले कर दिया। इस तरह पुलिस और पत्रकारों की सूझबूझ से एक चोर दोबारा गिरफ्त में आ गया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में बिष्टुपुर पुलिस लगातार छापेमारी जारी रही। बाद में रमजान को भी पकड़ लिया गया।




