Home > Jamshedpur > जिला बार संघ के पदाधिकारियों को लॉयर डिफेंस ने किया सम्मानित, अधिवक्ताओं के लिए नियमित क्लीनिक संचालन+VDO

जिला बार संघ के पदाधिकारियों को लॉयर डिफेंस ने किया सम्मानित, अधिवक्ताओं के लिए नियमित क्लीनिक संचालन+VDO

Jamshedpur : नया कोर्ट परिसर स्थित लाइब्रेरी हॉल में शनिवार शाम 4 बजे जिला बार संघ के पदाधिकारियों के सम्मान (Jamshedpur Bar Association) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन लॉयर डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया।

(Jamshedpur Bar Association) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार संघ के अध्यक्ष रतेंद्रनाथ दास एवं महासचिव कुमार राजेश रंजन उपस्थित रहे। साथ ही लॉयर डिफेंस के मुख्य संरक्षक एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय कुमार पांडे, संरक्षक योगेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह मंच पर मौजूद थे।

सर्वप्रथम लॉयर डिफेंस के मुख्य संरक्षक माननीय संजय कुमार पांडे ने अध्यक्ष महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने महासचिव कुमार राजेश रंजन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO

 अधिवक्ताओं के हित में उल्लेखनीय कार्य

सम्मान समारोह में जिला बार संघ के पदाधिकारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को ध्वनिमत से स्वीकार किया गया। इनमें प्रमुख रूप से-

* वर्ष की शुरुआत में सभी अधिवक्ताओं को डायरी का वितरण,

* अधिवक्ताओं के लिए कैंटीन की सुविधा,

* इलाज हेतु नियमित क्लीनिक संचालन,

* परिसर में सफाई अभियान,

* पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना,

* बार भवन एवं चैंबर भवन में इंटरनेट सुविधा,

* पुराने को-ऑपरेटिव भवन की टेबल मरम्मत जैसे कार्य शामिल रहे।

अध्यक्ष रतेंद्रनाथ दास ने कहा कि आने वाले समय में और भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं महासचिव कुमार राजेश रंजन ने वादा किया कि अगले एक वर्ष में अधिवक्ताओं के लिए हर संभव कार्य पूरे किए जाएंगे।

भारी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में लॉयर डिफेंस के सदस्य अधिवक्ता नवीन कुमार प्रकाश, अक्षय कुमार झा, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश कुमार प्रसाद, मिथिलेश सिंह, केशव कुमार सिंह, कृति मंडल, नीतिश चंद्र मंडल, बिंदु कुमारी वर्मा, दुर्गा कुमारी, विजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार, उत्तम कुमार, जितेश कुमार सहित लगभग 100 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply