लोकसभा व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए मिलेगा सम्मान
जमशेदपुर: झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (Jamshedpur DC) अनन्य मित्तल को दिल्ली में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड को मिला है बेस्ट परफॉर्मेंस स्टेट पुरस्कार
पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछले साल लोकसभा और विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। केंद्र सरकार की तरफ से झारखंड को बेस्ट परफॉर्मेंस स्टेट पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पर बुधवार को शहर के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने डीसी अन्य मित्तल से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। डीसी अनन्य मित्तल ( Jamshedpur DC) को बुके भेंट किया। इस मौके पर आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव बहुत अच्छे तरीके से कराए गए।
![Jamshedpur DC को सम्मानित करते शहर के बुद्धिजीवी](https://newsbee.co.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250122-WA0066.jpg)
Jamshedpur DC को सम्मानित करते शहर के बुद्धिजीवी
कहीं किसी भी तरह का व्यवधान नहीं पैदा हुआ। इसके लिए डीसी अनन्य मित्तल बधाई के पात्र हैं। इसीलिए सभी लोगों ने मिलकर उन्हें सम्मानित किया है। डीसी को सम्मानित करने वालों में फुरीडा स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष भास्कर कुमार, आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, समाजसेवी इंजीनियर मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – Marathon : साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की मैराथन
देश में रौशन हुआ है Jamshedpur DC का नाम
मुख्तार आलम खान ने कहा कि डीसी अनन्य मित्तल ने झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन नई दिल्ली में झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जमशेदपुर के लोगों के लिए बड़ी गर्व की बात है। उपायुक्त ने समाजसेवियों को लोकसभा और विधानसभा में वोटर जागरूकता फैलाने के लिए सभी शुभकामना दी।