Home > Business > Dimna Picnic : डिमना डैम के प्रांगण में संपन्न हुआ शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ का वन भोज

Dimna Picnic : डिमना डैम के प्रांगण में संपन्न हुआ शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ का वन भोज

Jamshedpur: शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ का वन भोज बुधवार को धूमधाम से डिमना डैम ( Dimna Picnic) के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस मौके पर शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ से जुड़े सभी दुकानदार वन भोज में शामिल हुए। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष शाही आदिल ने दुकानदारों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। दुकानदारों को बताया गया कि वह अपने आसपास का माहौल साफ सुथरा रखें। दुकानों के पास जो डस्टबिन है, वहां कचरा डालें।

Dimna Picnic में दुकानदारों ने ली सफाई की शपथ

Dimna Picnic में जुटे दुकानदार

Dimna Picnic में जुटे दुकानदार

वन भोज (Dimna Picnic)  में सभी दुकानदारों ने शपथ ली कि वह अपने दुकानों को हमेशा साफ सुथरा रखेंगे। आसपास भी सफाई रखेंगे। साथ ही घर को भी साफ सुथरा रखने की शपथ ली गई। वन भोज में शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल के अलावा विनोद कुमार, शेख अख्तर, राजन सिंह, मिथुन, मुर्शिद, लाडला, भोलू, पप्पू, रफी आलम, रिंकी, सलीम, असगर, मोहम्मद अकबर, प्रमोद आदि के अलावा काफी संख्या में मंगला हाट के दुकानदार शामिल हुए। इस मौके पर एक मीटिंग भी की गई और मंगला हाट दुकानदार की समस्या को लेकर संघर्ष करने का प्रण किया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC : 25 जनवरी को दिल्ली में सम्मानित होंगे डीसी अनन्य मित्तल

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply