Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में नए उपायुक्त और ASP का सम्मान, इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर में नए उपायुक्त और ASP का सम्मान, इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य हसन अख्तर इमाम ने अपने साथियों के साथ जिले के नव नियुक्त उपायुक्त राजीव रंजन एवं नए एएसपी ऋषभ त्रिवेदी (Jamshedpur News) का स्वागत किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले के विकास और बेहतर प्रशासन की उम्मीद (Jamshedpur News ) जताई।

हसन अख्तर इमाम ने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था मजबूत हो सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि नए अधिकारी आम जनता के हित में कार्य करते हुए जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।

इसे भी पढ़ें – JAC 12वीं रिजल्ट 2026: तीनों संकायों में टॉपर्स का जलवा, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास

कार्यक्रम में मौजूद ट्रस्ट के सदस्यों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply