Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Kadma Chain Snatching) किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीने गए सोने के जेवर, नकद राशि और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की (Kadma Chain Snatching) गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा भाटिया बस्ती निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोंगो और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूरपथ रोड स्थित इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता नारायणी विला, सरायकेला पथ, अनिल सूरपथ, कदमा की रहने वाली हैं।
घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इसे भी पढ़ें – ईरान ने कूटनीति से युद्ध खत्म करने की जताई इच्छा, लेकिन राष्ट्रीय अधिकारों पर नहीं करेगा समझौता
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को जानकारी मिली कि छीनी गई सोने की चेन को कदमा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर पिघलाकर बनाई गई तीन सोने की अंगूठियां बरामद कीं। मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि छीनी गई चेन को 25 हजार रुपये में बेचा गया था। इस रकम में से 15 हजार रुपये नकद पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किए हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – कपाली में दिनदहाड़े फायरिंग कर बैंक एजेंट से डेढ़ लाख की लूट, इलाके में दहशत,
जमशेदपुर के कदमा में चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने खुलासा किया। दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, जेवर, नकदी और स्कूटी बरामद, झारखंड।




