Ranchi (Jharkhand) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी 12वीं परीक्षा परिणाम में इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन (Jharkhand JAC Board Results) किया है। कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों में टॉपर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए।
Jharkhand JAC Board Results: कला संकाय में बोकारो की छात्रा बनी टॉपर
कला संकाय में बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त (Jharkhand JAC Board Results) किया। वह के.एम. प्लस टू हाई स्कूल, कसमार की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर दुमका के अंकित कुमार रहे, जिन्होंने 474 अंक हासिल किए। वहीं रांची की अंशु कुमारी 473 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
Jharkhand JAC Board Results: वाणिज्य संकाय में रांची का दबदबा
कॉमर्स स्ट्रीम में रांची के छात्रों का दबदबा रहा। योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, जगन्नाथपुर की श्वेता प्रसाद ने 478 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर कृष कुमार वर्णवाल (472 अंक) और तीसरे स्थान पर चाईबासा की प्रियांशी खत्री (471 अंक) रहीं।
विज्ञान संकाय में धनबाद की छात्रा अव्वल
विज्ञान संकाय में धनबाद की रशिदा नाज ने 489 अंक लाकर टॉप किया। दूसरे स्थान पर पलामू के मोहम्मद फैजान आलम (483 अंक) रहे। वहीं तीसरे स्थान पर चतरा की आकांक्षा कुमारी और मोहम्मद साना आफरीन ने संयुक्त रूप से 481 अंक हासिल किए।
इसे भी पढ़ें – वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार का सम्मान, जमशेदपुर का बढ़ाया मान
इस वर्ष के परिणामों में छात्रों की मेहनत और समर्पण साफ झलक रहा है। सभी संकायों में उच्च अंक और प्रतिस्पर्धा ने यह साबित कर दिया कि झारखंड के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।





