Home > Jamshedpur > टाटानगर से जयपुर बीच नई वीकली ट्रेन को मंजूरी, संतरागाछी से होगी रवाना

टाटानगर से जयपुर बीच नई वीकली ट्रेन को मंजूरी, संतरागाछी से होगी रवाना

Jamshedpur (Jharkhand ) : रेलवे ने झारखंड के टाटानगर को राजस्थान की राजधानी जयपुर से सीधे जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम (Tatanagar Jaipur New Train) उठाया है। रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी से जमशेदपुर होते हुए जयपुर के खातीपुरा तक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ट्रेन संचालन की तैयारी (Tatanagar Jaipur New Train) भी तेज हो गई है। टाइम टेबल जारी कर दिया गया है, जबकि जल्द ही इसके परिचालन की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

Tata Jaipur New Train : हर बुधवार संतरागाछी से चलेगी ट्रेन

नई वीकली ट्रेन हर बुधवार दोपहर 2:15 बजे संतरागाछी से रवाना होगी। यह शाम 5:50 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां 5 मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन रात 10:50 बजे रांची पहुंचेगी और 11:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

रात 1:30 बजे टोरी पहुंचने के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए सुबह 9:19 बजे न्यू वेस्ट केबिन पहुंचेगी। फिर रात 10:00 बजे बांदीकुई जंक्शन और अंततः रात 11:00 बजे जयपुर के नजदीक खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी।

 Tata Jaipur New Train : शुक्रवार को खातीपुरा से वापसी

वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 9:20 बजे खातीपुरा से खुलेगी और 10:38 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। वहां से आगे बढ़ते हुए ट्रेन रात 12:40 बजे वेस्ट केबिन पहुंचेगी।

अगले दिन सुबह 8:48 बजे टोरी, 10:45 बजे रांची और दोपहर 3:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यहां से 3:50 बजे रवाना होकर शाम 7:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

प्रमुख स्टॉपेज

इस ट्रेन के अहम ठहरावों में खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, आगरा ईदगाह, बांदीकुई और दौसा शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – JAC 12वीं रिजल्ट 2026: तीनों संकायों में टॉपर्स का जलवा, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास

इस नई ट्रेन से झारखंड के यात्रियों को जयपुर के लिए सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रा समय और परेशानी दोनों कम होंगे।

You may also like
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान
Jamshedpur-Puri New Train : नई पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस का तोहफा, 28 अक्टूबर से दौड़ेगी ट्रेन, राष्ट्रपति दिखाएंगी हरी झंडी

Leave a Reply