Home > Crime > Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, बेटी ने पैसों के लिए मां और दिव्यांग भाई को पीटकर घर से निकाला+ VDO

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, बेटी ने पैसों के लिए मां और दिव्यांग भाई को पीटकर घर से निकाला+ VDO

Jamshedpur : ( Jamshedpur Crime )झारखंड के जमशेदपुर से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में एक बेटी ने पैसों के लिए अपनी 90 वर्षीय मां और दिव्यांग भाई को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। वृद्धा राजरानी देवी और उनके बेटे महेंद्र ठाकुर इस मकान में वर्षों से रह रहे थे, लेकिन अब उन्हें बेघर कर दिया गया है। (Jamshedpur Crime)

करीब डेढ़ महीने पहले राजरानी देवी की बेटी इंदु देवी अपने तीन बेटों के साथ आकर उसी घर में रहने लगी और धीरे-धीरे पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। जब राजरानी देवी ने मकान बेचने और गांव लौटने की बात कही, तो इंदु देवी ने 5 लाख रुपये की मांग रख दी। जब वृद्धा ने यह मांग मानने से इनकार कर दिया, तो मामला हिंसा तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Sikh Election : साकची गुरुद्वारा चुनाव में दखल पर बवाल, कुलविंदर सिंह बोले– प्रशासन नहीं कर सकता धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप

Jamshedpur Crime : मकान में जड़ दिया ताला

Jamshedpur Crime: पीड़ित परिवार

Jamshedpur Crime: पीड़ित परिवार

राजरानी देवी, उनका दिव्यांग बेटा महेंद्र ठाकुर, नाती रंजन शर्मा और रंजन की पत्नी – चारों पर इंदु देवी के बेटों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। सभी घायल हुए और इसके बाद पूरे परिवार को घर से निकालकर मकान में ताला जड़ दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है और उन्हें आगे किसी बड़ी घटना की आशंका सता रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply