जमशेदपुर : ( jamshedpur court)जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद का कार्यभार बुधवार 30 अप्रैल 2025 को अरविंद कुमार पांडे ने विधिवत रूप से ग्रहण किया। इस अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए जिला बार संघ के महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा एवं कार्यकारिणी सदस्यों में विनीता मिश्रा, लूसी कच्छप, अनंत गोप, गौरव कुमार पाठक, अभय कुमार सिंह और आलोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।( jamshedpur court)
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bolero Theft : एनएच 33 स्थित महिंद्रा शोरूम से कैसे उड़ा ले गए बोलेरो, चोरी की कहानी सुन दंग रह गई पुलिस+VDO
jamshedpur court : अधिवक्ताओं से भी की मुलाकात
इसके बाद माननीय न्यायाधीश महोदय ने बार संघ भवन का दौरा किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं मनोरंजन दास, दिलीप विश्वास, रतन चक्रवर्ती सहित अन्य अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। न्यायाधीश महोदय ने भवन के भूमि तल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर उपस्थित अधिवक्ताओं से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और इस आत्मीय मुलाकात को अत्यंत सुखद बताया।

jamshedpur court : अधिवक्ता अक्षय कुमार झा
इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, विजय प्रसाद, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, अंजन कुमार साहू, गोपाल शर्मा सहित लगभग 100 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे और नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का हार्दिक स्वागत किया।




