Home > Jamshedpur > Seraikela Violence : झिमरी गांव पहुंचे माइनॉरिटी फ्रंट के प्रतिनिधि, पीड़ितों को दी राहत सामग्री, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Seraikela Violence : झिमरी गांव पहुंचे माइनॉरिटी फ्रंट के प्रतिनिधि, पीड़ितों को दी राहत सामग्री, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Seraikela:  (Seraikela Violence )नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल क्षेत्र के झिमरी गांव में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद रविवार, 28 अप्रैल 2025 को ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय महासचिव बाबर खान के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ( Seraikela Violence)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Jyoti Murder Case : पत्नी पर करता था शक, इसलिए मार डाला

Seraikela Violence : हिंसा के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Seraikela Violence : झिमरी में लोगों से घटना की जानकारी लेते फ्रंट के नेता

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता सरफराज हुसैन, सचिव तहसीन हाशमी, मोहम्मद अफरोज, सुल्तान अहमद, गुलजार वारसी, मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद आजम, इरशाद अली और मोहम्मद नौशाद शामिल थे। बाबर खान ने कहा कि यह घटना एक साजिश के तहत अंजाम दी गई है, जिसका मकसद झिमरी गांव में रहने वाले मुस्लिम परिवारों को डराकर वहां से पलायन के लिए मजबूर करना है। उन्होंने दावा किया कि गांव में चार मुस्लिम परिवार रहते हैं और यह क्षेत्र कारोबारी रूप से सक्रिय माना जाता है। बाबर खान ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा झारखंड सरकार दे।

गिरफ्तारी नहीं होने पर धरने की चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो फ्रंट सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देगा। सरफराज हुसैन ने कहा कि यह घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को तोड़ने वाली भी है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरे समुदाय को नहीं दी जा सकती। फ्रंट ने यह भी मांग की कि पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करे और पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

You may also like
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान
Jamshedpur Rail News : पूजा में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, झारखंड से चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और समय
टाटानगर स्टेशन पर शव रखकर धरने पर बैठे आशीष माझी के परिजन, मुआवजा और नौकरी की मांग पर पुलिस से धक्का-मुक्की+VDO

Leave a Reply