Jamshedpur (Jharkhand): झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जमशेदपुर (Chief Justice IN Jamshedpur) आगमन पर जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्य न्यायाधीश Chief Justice (IN Jamshedpur) को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। स्वागत समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
इसे भी पढ़ें – पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत, PNG कनेक्शन गैस नेटवर्क बढ़ाने पर सरकार का ज़ोर
कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति सोनक ने कलाकारों से आत्मीय बातचीत की और झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपनी रुचि जाहिर की। उन्होंने खुद नगाड़ा और मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उनके इस अंदाज से वहां मौजूद लोग खासे उत्साहित नजर आए।
इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता प्राप्त मतों की गिनती पूरी, हाईकोर्ट के अब्दुल कलाम रशीदी टॉप पर
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवशीष और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे




