Home > Business > वैलेंटाइन्स डे पर क्रोमा का धमाका ऑफर: डायसन एयररैप, iPhone 17 और मार्शल स्पीकर्स पर बंपर छूट, झारखंड के ग्राहकों के लिए खास डील्स

वैलेंटाइन्स डे पर क्रोमा का धमाका ऑफर: डायसन एयररैप, iPhone 17 और मार्शल स्पीकर्स पर बंपर छूट, झारखंड के ग्राहकों के लिए खास डील्स

Ranchi: वैलेंटाइन्स डे को खास और यादगार बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने झारखंड सहित देशभर के ग्राहकों के लिए मेगा सेल (Jharkhand News) की घोषणा की है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ‘अल्टीमेट गिफ्टिंग गाइड’ के तहत हर बजट के लिए आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जहां कीमतें मात्र ₹699 से शुरू हो रही हैं। स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स, ऑडियो गैजेट्स और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट (Jharkhand News) दिया जा रहा है।

सेल की अवधि और बैंक ऑफर्स

यह वैलेंटाइन्स डे सेल 6 फरवरी से 15 फरवरी तक क्रोमा के सभी स्टोर्स पर लागू रहेगी। ग्राहकों को कैशबैक, आसान ईएमआई और बैंक ऑफर्स का फायदा मिलेगा। एचडीएफसी टाटा नेउ क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर चुनिंदा उत्पादों पर 10% तक अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

हीरो ऑफर्स पर नजर

सेल में कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं

* iPhone 17 सिर्फ ₹47,742 में

* एक्सचेंज पर ₹23,500 तक की वैल्यू + ₹8,000 बोनस + ₹2,000 बैंक कैशबैक

* मार्शल ब्लूटूथ स्पीकर ₹12,999 (MRP ₹19,999)

* सोनी हेडफोन्स ₹7,499 में, 50% छूट

* Redmi Note 15G पर 22% डिस्काउंट

* OnePlus Nord CE5 पर 14% छूट

* Apple iPad 11th Gen ₹30,766 में

वियरेबल्स और स्मार्टवॉच पर बंपर बचत

Boat Wave Astra Neo और Noise ColorFit Victor जैसे स्मार्टवॉच मॉडल्स पर 80% तक की छूट दी जा रही है। वहीं Apple Watch Series SE 3नो-कॉस्ट ईएमआई पर ₹2,791 से उपलब्ध है।

पर्सनल केयर और ग्रूमिंग रेंज

गिफ्टिंग के लिहाज से ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफर हैं –

* फिलिप्स मल्टी-ग्रूमिंग किट और स्ट्रेटनिंग ब्रश पर 30% छूट

* डायसन एयररैप पर 10% डिस्काउंट

* हैवल्स हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स पर 45% तक छूट

* क्रोमाब्रांडेड ग्रूमिंग आइटम्स पर 65% तक की कटौती

इसे भी पढ़ें – दलमा में पर्यटन को बढ़ावा: पांच नई जंगल सफारी की शुरुआत, 30 दो मंजिला कॉटेज भी बनेंगे+VDO

मुफ्त उपहार और एक्सक्लूसिव डील्स

स्टोर्स में एक्सक्लूसिव कॉम्बो ऑफर्स के साथ ग्राहकों को फ्री गिफ्ट्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इन ऑफर्स का मकसद ग्राहकों को बेहतर टेक गिफ्ट्स चुनने में मदद करना और वैलेंटाइन्स डे को खास बनाना है। झारखंड के ग्राहक भी इस सेल का लाभ उठाकर अपने बजट में प्रीमियम गैजेट्स खरीद सकते हैं।

You may also like
क्रोमा की रिपब्लिक डे सेल में बंपर धमाका: एप्पल-सैमसंग से लेकर टीवी-लैपटॉप तक भारी छूट, 26 जनवरी तक मौका

Leave a Reply