Home > Jamshedpur > डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर चलती कार में लगी आग, समय रहते कूदे सवार, बड़ा हादसा टला+VDO

डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर चलती कार में लगी आग, समय रहते कूदे सवार, बड़ा हादसा टला+VDO

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र से डोबो पुल होते हुए कांदरबेड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर रविवार रात एक बड़ा हादसा (Jamshedpur Burning Car) होते-होते टल गया। चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर (Jamshedpur Burning Car) अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार डोबो की तरफ से कांदरबेड़ा की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर कार सवारों को सतर्क किया।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन किया नाकाम, इस्फहान के पास कई सैन्य विमान मार गिराए

Jamshedpur Burning Car: लोगों की सतर्कता से बची जान

स्थानीय लोगों की सूचना पर कार में बैठे लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि काबू नहीं पाया जा सका। इस बीच अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका और पूरी कार जलकर राख हो गई।

Jamshedpur Burning Car: सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग परेशान हो गए। आग की वजह से कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर आवागमन बहाल हुआ।

इसे भी पढ़ें – झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पर सियासी घमासान, पेपर लीक के आरोपों पर भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका+VDO

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण कार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply