Home > Jamshedpur > झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पर सियासी घमासान, पेपर लीक के आरोपों पर भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका+VDO

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पर सियासी घमासान, पेपर लीक के आरोपों पर भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक की आशंका ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन (Jamshedpur BJP Protest) किया। जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची बड़ा गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी‌ (Jamshedpur BJP Protest ) की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला, जो गोलचक्कर तक पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते सरकार विरोधी नारे लगाए गए और अंत में पुतला दहन किया गया।

इसे भी पढ़ें – कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्राचार्यों व शिक्षकों का तबादला

प्रदर्शन के दौरान बबुआ सिंह ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान अव्यवस्था के कारण 20 से अधिक अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। उनके मुताबिक राज्य का युवा खुद को ठगा और निराश महसूस कर रहा है।

बबुआ सिंह ने तमाड़ परीक्षा केंद्र का जिक्र करते हुए बताया कि पेपर लीक गिरोह के संदेह में 164 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इस पूरे मामले में संगठित गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

इसे भी पढ़ें – इस्लामाबाद में 21 घंटे चली ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, अमेरिका की अतार्किक मांगों के चलते अहम मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

प्रदर्शन में पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से जवाब मांगा और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply