Home > Crime > आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में रहने वाला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, थाने में शिकायत

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में रहने वाला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, थाने में शिकायत

Jamshedpur (Jharkhand) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में रहने वाला एक युवक राज अंसारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता (Adityapur Crime) हो गया है। राज अंसारी 16 अप्रैल को घर से बिलासपुर जाने के लिए निकला था। लेकिन, वह बिलासपुर नहीं पहुंचा।

उसकी पत्नी अलीशा खातून ने बताया की कंपनी में पता किया गया तो पता चला कि राज अंसारी (Adityapur Crime) वहां नहीं पहुंचा है। इसके बाद उसे सभी रिश्तेदारी और दोस्तों के यहां खोजा गया। लेकिन वह नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें – झारखंड में भीषण गर्मी का असर: आज से स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 से दोपहर तक चलेंगी कक्षाएं

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राज अंसारी के लापता होने से परिवार में गम का माहौल है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं राज अंसारी के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply