Home > Crime > बागुननगर में आवारा सांड़ के हमले में शिक्षिका की कलाई टूटी, जमशेदपुर में बढ़ी सांड़ की दहशत

बागुननगर में आवारा सांड़ के हमले में शिक्षिका की कलाई टूटी, जमशेदपुर में बढ़ी सांड़ की दहशत

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागुननगर में रविवार को आवारा सांड़ (Jamshedpur Buffalo Attack) के हमले में एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कार्यरत शिक्षिका धीरज कौर अपने अधिवक्ता पति कुलबिंदर सिंह के साथ स्कूटी से गुजर रही थीं।

ब्राह्मणी रोड पर दो सांड़ (Jamshedpur Buffalo Attack) आपस में जोरदार तरीके से लड़ रहे थे। स्थिति गंभीर देखकर कुलबिंदर ने स्कूटी साइड में कर दी, लेकिन अचानक एक सांड़ बेकाबू होकर उन पर टूट पड़ा। सांड़ के सींग से अधिवक्ता की बांह छिल गई, और पीछे बैठी धीरज कौर भी सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाते हुए बांस के सहारे सांड़ को दूर हटाया और दंपती की मदद की।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-Election Jharkhand : घाटशिला में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, शाम 5 बजे तक बाहर के नेताओं को छोड़ना होगा इलाका

घायल शिक्षिका को तत्काल टाटा मेन अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी कलाई में फ्रैक्चर है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा सांड़ की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply