Home > Crime > पालकी यात्रा विवाद के बाद युवक को मारी गई थी गोली, इलाज के दौरान मौत के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार + VDO

पालकी यात्रा विवाद के बाद युवक को मारी गई थी गोली, इलाज के दौरान मौत के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार + VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज रोड पर साईं मंदिर के पास 11 जुलाई को गोली का शिकार बने आशीष कुमार भगत की सोमवार को इलाज के दौरान मौत (Bagbera Murder) हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी पीयूष पांडे ने बिष्टुपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बागबेड़ा ग्वालापट्टी निवासी राहुल यादव उर्फ छोटू, कीताडीह ग्वालापट्टी के रंजन कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, सूरज कुमार दास और शुभम कुमार उर्फ कल्लू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। (Bagbera News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : फलों के बागान से सजेगा पूर्वी सिंहभूम जिला, 357 बागवानी सखी तैयार

पूछताछ में इन सभी ने स्वीकार किया कि 9 जुलाई को बागबेड़ा में निकली गई पालकी यात्रा के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उन्होंने आशीष को गोली मारी थी। गोली उसके सीने में लगी थी, जिसके बाद उसे पहले टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया। कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना में धाराएं तब्दील कर दी गईं। पहले हत्या के प्रयास का केस हुआ था। अब इसमें पुलिस ने हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से राहुल यादव और विजय शंकर सिंह उर्फ बाबू टेपर का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। राहुल के खिलाफ बागबेड़ा थाना में मारपीट का केस दर्ज है, जबकि विजय के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज है।

Bagbera Murder Case में पकड़ा गया कट्टा

Bagbera Murder Case में पकड़ा गया कट्टा

पुलिस ने सभी आरोपियों को नागाडीह मैदान के पास से गिरफ्तार किया, जब वे डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराकर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply