जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 9 में 1 मिनी ट्रक ने मिठाई के ठेले को टक्कर मार दी। घटना सोमवार दोपहर की है। इस टक्कर में मिठाई का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया है। ठेले पर रखी मिठाई भी खराब हो गई है। ठेला लगाने वाले दुकानदार मोहम्मद फहीम का कहना है कि उसका लगभग 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने खदेड़ कर गाड़ी रुकवा ली और ड्राइवर को पकड़ लिया। बताते हैं कि ड्राइवर गांजा पिए हुए था। ड्राइवर ने फोन से सूचना दी तो मालिक मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिठाई बेचने वाला मोहम्मद फहीम भी जवाहर नगर रोड नंबर 9 का रहने वाला है।




