Home > Crime > जमशेदपुर में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही रिटायर्ड शिक्षिका से 52 हजार की लूट, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा के घर के पास हुई घटना+VDO

जमशेदपुर में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही रिटायर्ड शिक्षिका से 52 हजार की लूट, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा के घर के पास हुई घटना+VDO

Jamshedpur : घोड़ाबांधा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर के ठीक सामने एक रिटायर्ड शिक्षिका से बैग छीनकर ₹52,000 की लूट (Jamshedpur Loot ) कर ली गई। घटना सोमवार दोपहर अपना आंगन आवासीय परिसर गेट के पास हुई।

लूट की शिकार रीता दत्ता, जो पहले घोड़ाबांधा स्कूल में शिक्षिका थीं, बैंक ऑफ इंडिया से ₹52,000 निकालकर लौट रही थीं। बैंक में लेन-देन के बाद उन्होंने पास के प्रज्ञा केंद्र में अपना लाइफ सर्टिफिकेट भी बनवाया। इसके बाद वह एक ऑटो में अपना आंगन आने के लिए बैठीं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पिस्टल तानकर बदमाशों ने टाटा मोटर्स वेंडर ऑफिस से उड़ाए लेबर पेमेंट के रुपये

जैसे ही ऑटो गेट के पास रुका, हेलमेट पहने एक युवक अचानक पहुंचा। उसने रीता दत्ता का हाथ मरोड़ा और उनका बैग छीनकर ( Jamshedpur Loot ) फरार हो गया। बैग में ₹52,000 नकद, कुछ दस्तावेज और निजी सामान थे। सिक्योरिटी गार्डs घटना को देखते रह गए और आरोपी पल भर में फरार हो गया।

रीता दत्ता ने घोड़ाबांधा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच जारी है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply