Home > Crime > जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पिस्टल तानकर बदमाशों ने टाटा मोटर्स वेंडर ऑफिस से उड़ाए लेबर पेमेंट के रुपये

जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पिस्टल तानकर बदमाशों ने टाटा मोटर्स वेंडर ऑफिस से उड़ाए लेबर पेमेंट के रुपये

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तकरीबन 2 बजे कैनरा बैंक के पास स्थित टाटा मोटर्स वेंडर कंपनी — PKS Enterprises के ऑफिस में हथियारबंद तीन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में लूट की वारदात ( Birsanagar Loot) को अंजाम दिया। बदमाशों ने ऑफिस में घुसते ही हवाई फायरिंग की, पिस्टल तानकर स्टाफ को धमकाया और करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। यह सभी रुपये मजदूरों के पेमेंट के लिए तैयार किए गए थे।

लूट के दौरान एक बदमाश ने महिला कर्मचारी पर पिस्टल तानी और लेबर पेमेंट के लिए तैयार किए गए लिफाफे उठा लिए। इसके बाद बदमाश अंदर बैठे वेंडर एपी सिंह के पास पहुंचे और बाकी कैश भी लूट (Birsanagar Loot) कर बाइक से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-Election : झारखंड में साइलेंस पीरियड शुरू, होटल-लॉज में चेकिंग और सुरक्षा हुई कड़ी, 11 को सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान+VDO

कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार, 129 मजदूरों को भुगतान होना था और सभी रकम अलग-अलग नाम लिखे लिफाफों में रखी गई थी। हैरानी की बात यह है कि ऑफिस के CCTV कैमरे कई दिनों से खराब थे, जिससे पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी।

घटना की सूचना पर पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बदमाशों को बाइक से भागते देखा गया है। शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े फायरिंग और लूट से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply