Home > Crime > Jamshedpur Pipe Theft : बड़ाबांकी फुटबॉल मैदान से जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के चोरी के पाइप के साथ ट्रक चालक व खलासी गिरफ्तार, पाइप बरामद

Jamshedpur Pipe Theft : बड़ाबांकी फुटबॉल मैदान से जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के चोरी के पाइप के साथ ट्रक चालक व खलासी गिरफ्तार, पाइप बरामद

Jamshedpur : (Jamshedpur Pipe Theft) एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी से एक ट्रक चालक और खलासी गिरफ्तार हुआ है। एसएसपी ऑफिस में शुक्रवार को 6:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह ट्रक चालक और खलासी जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट का पाइप चोरी कर ले जा रहे थे। उनके ट्रक से लगभग 6 लाख रुपए कीमत का जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट का 90 अदद पाइप बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के भागलपुर गांव के रहने वाले परशुराम प्रसाद और पंजाब के लुधियाना के रहने वाले रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Sweets Shops Fined : श्रेष्ठ, गंगौर व श्रीभोग स्वीट्स पर जुर्माना, मिली थीं मिलावटी मिठाइयां 

  Jamshedpur Pipe Theft : पाइप लेकर भाग रहे थे आरोपी

Jamshedpur Pipe Theft: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग

Jamshedpur Pipe Theft: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी ट्रक पर पाइप लाद कर भाग रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली। पुलिस ने पीछा किया और एमजीएम थाना क्षेत्र के लुआबासा पुल के पास ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की गई। ड्राइवर और खलासी ने बताया कि जिन लोगों ने पाइप चोरी करने को कहा था उन्होंने जहां पाइप रखा था उसका लोकेशन मोबाइल पर भेजा था। इसके अलावा जब ट्रक लेकर ड्राइवर और खलासी फुटबॉल मैदान पहुंचे तो वहां ट्रक पर पाइप लादने के लिए दर्जन भर मजदूर भी मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO
MGM इलाके में स्वर्णरेखा नदी में मिला सड़ा-गला अज्ञात शव, सिर गायब होने से हत्या की आशंका
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
अंतर्राष्ट्रीय प्लम्बर दिवस पर जमशेदपुर में उत्कृष्ट प्लम्बर सम्मानित 

Leave a Reply