Home > World > Israel Gaza War: दो अमेरिकी नेवी के ऐंफिबियस जहाजों ने छोड़ा लाल सागर

Israel Gaza War: दो अमेरिकी नेवी के ऐंफिबियस जहाजों ने छोड़ा लाल सागर

न्यूज़ बी: यमन की सेना लाल सागर में लगातार हमले कर रही है। इसराइल आने जाने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका ने यमन की हौसी अंसारुल्लाह सेना के खिलाफ ऑपरेशन प्रोस्पेरिटी गार्जियन शुरू किया है। इसके बावजूद, अमेरिका की नौसेना ने लाल सागर से शुक्रवार की देर रात अपने दो महत्वपूर्ण जहाजों को हटा लिया है। यह दो जहाज ऐंफिबियस जहाज हैं। ऐंफिबियस जहाज सेना को जमीन पर उतारने के काम आते हैं। इन जहाजों के लाल सागर छोड़ने पर विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका यमन पर हमला करने से कतरा रहा है।
यमन पर क्यों हमला नहीं कर रहा अमेरिका
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका यमन पर हमला करने से कतरा रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका सऊदी अरब, ओमान, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन आदि देशों में अपनी कंपनियों और अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसा कर रहा है। क्योंकि, यमन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उस पर हमला किया तो मिडिल ईस्ट में अमेरिका के कंपनियों और उसके हितों को सीधे निशाना बनाया जाएगा। यही वजह है कि अमेरिका यमन के हौसी अंसारुल्लाह के मामले में बैकफुट पर है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
Iran Supreme Leader
ईरान ने दी अमेरिका और इसराइल को चेतावनी, खामेनेई की शहादत का बदला लेने का एलान
अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में शुरू हुआ आधिकारिक समारोह
इसराइल के हमलों के जवाब में ईरान का मिसाइल हमला, लेबनान पर कार्रवाई जारी रही तो दी और भीषण हमलों की चेतावनी

Leave a Reply