Home > World > Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, दागीं 122 मिसाइलें व 36 ड्रोन

Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, दागीं 122 मिसाइलें व 36 ड्रोन

न्यूज़ बी : रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने इस हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव और पूर्वी यूक्रेन पर 122 मिसाइल दागी हैं। इसके अलावा, 36 ड्रोन से भी हमला किया गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 22 नागरिक मारे गए हैं। जबकि, रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। नागरिकों की मौत यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइलों का लक्ष्य चूकने से हुई हैं। रूसी अधिकारियों का आरोप है कि यूक्रेन ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम नागरिक इलाकों में तैनात कर रखा है। जानकारों का कहना है कि रूस का यह हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला है। इसके पहले रूस ने पिछले साल नवंबर में यूक्रेन पर 96 मिसाइलें दागी थीं। जबकि, इस साल 9 मार्च को रूस ने यूक्रेन पर 81 मिसाइलें दागी थीं।

Leave a Reply