Home > World > Israel Gaza War: अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन पर किए हवाई हमले, 10 ठिकानों को बनाया गया निशान+ वीडियो

Israel Gaza War: अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन पर किए हवाई हमले, 10 ठिकानों को बनाया गया निशान+ वीडियो

न्यूज़ बी: अमेरिका व ब्रिटेन ने सोमवार की देर रात यमन पर हवाई हमले किए हैं। यमन की राजधानी सना के अलावा अलबयदा प्रांत के तायज और राअदा ज़िले में हमले किए गए हैं। यमन की राजधानी सना में कई भीषण विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। ‌अमेरिका और ब्रिटेन की हवाई सेना ने सना के उत्तर में स्थित दलमी एयरबेस को निशाना बनाया है। इसके अलावा एक सैनिक कैंप पर भी हमला किया गया है।

बताया जा रहा है कि सना पर अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने साथ हमले किए हैं। यमन में कुल 10 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसके पहले यमन की हौसी ने अदन की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के कार्गो शिप पर मिसाइल दागी हैं और उसे निशाना बनाया था। अमेरिका का यह जहाज मिलिट्री सी लिफ्ट कमांडशिप है। गौरतलब है कि यमन की हौसी सेना गजा पर इसराइली हमलों को रोकने की मांग को लेकर लाल सागर और अदन की खाड़ी में इसराइल की तरफ जाने वाले जहाजों को निशाना बना रही है। अब अमेरिका और ब्रिटेन की सेना यमन पर हमले कर रही हैं। सोमवार की रात हुआ हमला यमन पर पांचवा हमला था।

You may also like
Iran Supreme Leader
ईरान ने दी अमेरिका और इसराइल को चेतावनी, खामेनेई की शहादत का बदला लेने का एलान
अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में शुरू हुआ आधिकारिक समारोह
इसराइल के हमलों के जवाब में ईरान का मिसाइल हमला, लेबनान पर कार्रवाई जारी रही तो दी और भीषण हमलों की चेतावनी
इजरायल का बेरूत पर ताजा हमला, हिज्बुल्लाह मुख्यालय को बनाया निशाना; ईरान ने किया मिसाइलों से पलटवार

Leave a Reply