Home > World > Israel Gaza War: लाल सागर में अमेरिकी और हौसी नौसेना के बीच 2 घंटे तक चली जोरदार भिड़ंत, अमेरिका को वापस करने पड़े अपने दो व्यावसायिक जहाज

Israel Gaza War: लाल सागर में अमेरिकी और हौसी नौसेना के बीच 2 घंटे तक चली जोरदार भिड़ंत, अमेरिका को वापस करने पड़े अपने दो व्यावसायिक जहाज

न्यूज़ बी : लाल सागर में अमेरिका और हौसी नौसेना के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। हौसी नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के डिस्ट्रायर पर जोरदार हमला किया है। यह भिड़ंत तब हुई जब दो अमेरिकी व्यावसायिक जहाज माल लेकर इसराइल के एलात बंदरगाह की तरफ बढ़ रहे थे। यमन के हौसी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहया सारी ने अपने एक बयान में बताया है कि यमन की नौसेना ने इसराइल की तरफ जा रहे व्यापारिक जहाजों को रुकने का संदेश भेजा। लेकिन जहाज नहीं रुका। इस पर जहाज पर मिसाइल दागी गई। इस जहाज को बचाने के लिए अमेरिकी ड्रिसटायर आया। अमेरिकी डिस्ट्रॉयर पर भी मिसाइल से हमला हुआ। इसे रोकने में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर नाकाम रहा। इसके बाद अमेरिकी जहाज को वापस मोड़ लिया गया। इसी के थोड़ी देर बाद एक दूसरे व्यावसायिक जहाज को इसराइल की तरफ भेजने की कोशिश की गई। लेकिन, यमन की नौसेना के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के चलते इस व्यपारिक जहाज को भी वापस कर लिया गया। गौरतलब है कि यमन पर अमेरिका व ब्रिटेन समेत कई देशों ने अब तक 6 से अधिक बार हवाई हमले किए हैं। इसके बावजूद हौसी ट्राइबल आर्मी की ताकत बरकरार है। जहाज़ लाल सागर से होकर इसराइल की तरफ नहीं जा पा रहे हैं।

You may also like
इज़रायल का हमला राज्य प्रायोजित आतंकवाद, दोहरा मापदंड बंद करे दुनिया : क़तर के प्रधानमंत्री
इज़राइल की दोहा पर एयरस्ट्राइक, हमास नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश, कतर ने बताया ‘कायराना हमला’
इजराइल में नेतन्याहू के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों का बवाल, कारों में लगाई आग – कैदियों की रिहाई को लेकर तेज़ हुआ विरोध
Israel Gaza War: इसराइल को नागरिकों की मौत रोकने के बयान के बाद अमेरिका में जो बाइडेन कि यहूदियों के बीच घटी लोकप्रियता, ट्रंप बने पहली पसंद

1 Response

Leave a Reply