Home > World > ईरान ने हुर्मुज द्वीप के पास अमेरिकी F-15 फाइटर जेट मार गिराया

ईरान ने हुर्मुज द्वीप के पास अमेरिकी F-15 फाइटर जेट मार गिराया

News Bee : ईरान ने दावा किया है कि उसने (Iran Israel US War) अपने दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, यह लड़ाकू विमान देश की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे समय रहते ट्रैक कर लिया गया।

ईरान की एयर डिफेंस यूनिट (Iran Israel US War) ने बताया कि यह घटना हुर्मुज द्वीप के पास हुई। जैसे ही विमान ने ईरानी सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की, उसे जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Surface-to-Air Missile) से निशाना बनाकर गिरा दिया गया।

ईरानी सेना के एयर डिफेंस कमांड का कहना है कि उनकी सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय थी और किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए तैयार थी।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमला किया गया था। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनेई की हत्या का दावा किया गया था। साथ ही मिनाब क्षेत्र में एक स्कूल पर बमबारी में 168 बच्चियों की मौत होने की भी खबर सामने आई थी।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल से इसराइल का तीसरा F-16 लड़ाकू विमान गिराया, बौखलाया इसराइल

इन घटनाओं के बाद ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों व इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply