Home > World > ईरान ने अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल से इसराइल का तीसरा F-16 लड़ाकू विमान गिराया, बौखलाया इसराइल

ईरान ने अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल से इसराइल का तीसरा F-16 लड़ाकू विमान गिराया, बौखलाया इसराइल

News Bee: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध (Iran Israel US War)के बीच ईरान ने इसराइल का तीसरा एफ 16 लड़ाकू जहाज मार गिराया है। Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) के अनुसार उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने एक और इसराइली F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह कार्रवाई शनिवार तड़के लगभग 3:45 बजे उस समय की गई, जब एक संदिग्ध विमान ईरान के मध्य क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया। इसके पहले ईरान इसराइल के दो एफ 16 लड़ाकू जहाज गिरा चुका है। इस घटना को इसराइल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

आईआरजीसी के बयान में कहा गया है कि आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से विमान को सटीक निशाना (Iran Israel US War) बनाया गया। साथ ही दावा किया गया कि अब तक 200 से ज्यादा दुश्मन हवाई लक्ष्यों—जिनमें ड्रोन, क्रूज मिसाइल और उन्नत फाइटर जेट शामिल हैं—को नष्ट किया जा चुका है। इसे ईरान ने अपनी निगरानी और सुरक्षा क्षमता की मजबूती का प्रमाण बताया है।

वहीं, Israel Defense Forces (आईडीएफ) ने भी पुष्टि की है कि उसका एक लड़ाकू विमान ईरानी मिसाइल हमले की चपेट में आया। हालांकि, इजरायल ने यह स्पष्ट किया कि पायलट सुरक्षित हैं और मिशन के दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इजरायली सेना का कहना है कि यह विमान Tehran के आसपास के क्षेत्रों में ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – ईरान में इसराइल कैसे अंजाम देता है टार्गेट किलिंग, क्या है उसकी तकनीक

गौरतलब है कि 28 फरवरी से United States और Israel द्वारा ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का सिलसिला तेज हुआ है, जिसके जवाब में ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए पलटवार कर रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।

You may also like
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किए तीन बड़े हमले, मिसाइल और ड्रोन से की कार्रवाई
यमन ने सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का किया ऐलान, कहा- अब ‘नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी’ होगी

Leave a Reply