Home > World > ईरान का बड़ा ऐलान: 10 लाख लड़ाके तैयार, अमेरिका को जमीनी युद्ध पर ‘नरक’ की चेतावनी

ईरान का बड़ा ऐलान: 10 लाख लड़ाके तैयार, अमेरिका को जमीनी युद्ध पर ‘नरक’ की चेतावनी

Iran America War

News Bee: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बड़ा सैन्य संकेत देते हुए करीब 10 लाख लड़ाकों को तैयार रखने की घोषणा (Iran-Us War )की है। ईरान ने साफ कहा है कि यदि अमेरिका उसकी जमीन पर जमीनी युद्ध शुरू करता है, तो यह उसके लिए “आत्मघाती” कदम (Iran-US War) साबित होगा।

ईरानी सैन्य सूत्रों के अनुसार, देश की सुरक्षा रणनीति में खास तौर पर खारग द्वीप की रक्षा पर जोर दिया गया है। यह द्वीप बेहद अहम है क्योंकि यहीं से ईरान का लगभग 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है।

तसनीम समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया कि जमीनी बलों में जबरदस्त उत्साह है और सैनिक किसी भी संभावित अमेरिकी आक्रमण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों ने दावा किया कि अगर युद्ध हुआ, तो अमेरिकी सैनिकों के लिए यह “ऐतिहासिक नरक” साबित होगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बसीज अर्धसैनिक बल, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और नियमित सेना में स्वयंसेवकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में बड़ी संख्या में युवा भर्ती केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

ईरान ने साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। उसने चेतावनी दी कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को जबरन खोलने की किसी भी अमेरिकी कोशिश को वह पूरी ताकत से नाकाम करेगा।

इसे भी पढ़ें –नेपाल में नई सरकार: बालेन्द्र शाह बने प्रधानमंत्री, आज शीतल निवास में शपथ ग्रहण

विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और सुरक्षा समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

You may also like
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

Leave a Reply