Home > World > नेपाल में नई सरकार: बालेन्द्र शाह बने प्रधानमंत्री, आज शीतल निवास में शपथ ग्रहण

नेपाल में नई सरकार: बालेन्द्र शाह बने प्रधानमंत्री, आज शीतल निवास में शपथ ग्रहण

News Bee : नेपाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बालेन्द्र शाह को देश का नया प्रधानमंत्री (Nepal New Prime Minister) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संविधान के प्रावधानों के तहत उन्हें पदभार सौंपा।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, नेपाल के संविधान की धारा 76 (1) के तहत राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के एकल बहुमत के आधार पर बालेन्द्र शाह (Nepal New Prime Minister) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर काठमांडू स्थित शीतल निवास में आयोजित होगा। तय मुहूर्त के अनुसार कार्यक्रम को एक सेकंड की भी देरी के बिना संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

खास बात यह है कि शपथ ग्रहण के लिए रामनवमी का शुभ दिन चुना गया है। समारोह को पारंपरिक और आध्यात्मिक रंग देने के लिए 7 शंखों से शंखनाद किया जाएगा। इसके साथ ही 108 बटुकों द्वारा स्वस्ति शांति पाठ और 16 बौद्ध भिक्षुओं द्वारा अष्टमंगल पाठ किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – F-35 मार गिराने के बाद सेंट्रल ईरान में घुसने से डर रहे दुश्मनों के फाइटर जेट, ऑपरेशन में आई भारी कमी

इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, काठमांडू स्थित कूटनीतिक मिशनों के प्रतिनिधियों, नागरिक समाज के सदस्यों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, समारोह में लगभग 2000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। नेपाल की नई सरकार को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर भी नजरें बनी हुई हैं, जिसका असर पड़ोसी राज्यों जैसे झारखंड तक की राजनीतिक चर्चाओं में देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply